Posts

Oxygen Cylinder Centre in Delhi: ये नंबर रखें अपने पास, दिल्ली में मरीजों को अब ऑक्सीजन की नहीं होगी कमी

Oxygen Cylinder Service Centre/ refilling in Delhi:   पूरे देश के अन्य हिस्सों की तरह, जहाँ दिल्ली में भी COVID-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लगातार पॉजिटिव रोगियों के बढ़ने से उनके उपचार के लिए आवश्यक ऑक्सीजन का संकट और भी गंभीर स्तर पर पहुँच गया है। दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की माँग लगभग 550 टन है जबकि अभी भी उपलब्धता मात्र 100-120 टन की ही हो पा रही है। ऑक्सीजन सिलेंडर पाने की उम्मीद में गैस प्लांटों के बाहर लोगों की लंबी कतारें कभी भी देखी जा सकती हैं। पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई के एक गैस संयंत्र में रविवार देर रात लगभग 500 लोग लाइन लगाए रहे। ये नज़ारा दिल्ली में आजकल आम रह रहा है। इससे भी बदतर बात यह है कि सर्जिकल और मेडिकल स्टोर से ऑक्सीजन किट अब धीरे धीरे गायब होने लग गई है। संकट की इस विशालता को इस तथ्य से समझा जा सकता है कि अधिकांश नए COVID-19 अस्पताल रोगियों को भर्ती करने में आनाकानी कर रहे हैं और कई तो ऐसे हैं कि सीधे मुँह पर मना ही कर रहे हैं। अस्पतालों में कैसे हैं हालात: एक निजी अस्पताल के मालिक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि “जब हमारे पास कोई ...